धनाना धाम (Dhanana Dham) में इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम निर्माण कराने के लिए संत रामपाल जी को किया गया सम्मानित

Published on

spot_img

Dhanana Dham, Haryana : संत रामपाल जी महाराज के आदेशानुसार हरियाणा के धनाना गांव में उनके शिष्यों द्वारा हाल ही में इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण कराया गया। जिसके लिए ग्रामवासियों ने संत रामपाल जी महाराज को किया सम्मानित।

संत रामपाल जी ने धनाना धाम में कराया बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण

विश्व प्रसिद्ध समाज सुधारक, समाज के हर वर्ग के हितैषी, जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के आदेशानुसार उनके शिष्यों द्वारा अवतरण स्थल गांव धनाना (Dhanana Dham) कथूरा रोड, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) में एक इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण किया गया। जिसमें एस्ट्रोटर्फ का बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है।

धनाना धाम में बैडमिंटन स्टेडियम का किया गया उद्घाटन

बीते बुधवार यानि 9 अगस्त को हरियाणा के गांव धनाना (Dhanana Dham) में संत रामपाल जी महाराज द्वारा निर्माण कराए गए इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का उद्घाटन किया गया। वहीं इस दौरान गांव धनाना के सभी बड़े बुजुर्ग, नवयुवक, बच्चे इस विशाल स्टेडियम में मौजूद रहे। सारा गांव संत रामपाल जी महाराज के इस निर्माण कार्य से बहुत खुश नजर आये।

स्टेडियम निर्माण कराने के लिए संत रामपाल जी को किया गया सम्मानित

संत रामपाल जी महाराज द्वारा बनवाये गए बैडमिंटन स्टेडियम से जहां गांव धनाना के लोग खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं ग्राम वासियों की तरफ से इस निर्माण कार्य के लिए संत रामपाल जी महाराज को सम्मानित करने के लिए उनका फोटो लगा स्मृति पदक उनके शिष्यों को भेंट किया गया। यह स्मृति चिन्ह देने के लिए गांव धनाना के सरपंच स्वयं सतलोक आश्रम धनाना धाम (Satlok Ashram Dhanana Dham) पहुंचे, जहाँ उन्होंने संत रामपाल जी महाराज को यह स्मृति पदक तथा ट्रॉफी प्रदान की। वहीं सभी गांव वासियों ने तहेदिल से संत रामपाल जी महाराज का आभार व्यक्त किया गया।

धनाना को धनाना धाम के नाम से क्यों जाता है?

जिस महापुरुष के विषय में विश्व प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस, फ्लोरेंस, जयगुरुदेव पंथ के प्रवर्तक तुलसीदास दास समेत आदरणीय संत गरीबदास जी, गुरू नानक देव जी ने किया है, उन्हीं महापुरुष जगत के तारणहार, मुक्तिदाता, परमेश्वर कबीर जी के अवतार जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज जी का अवतरण धनाना गांव में हुआ है यहीं वजह है कि इसे धनाना धाम (Dhanana Dham) के नाम से जाना जाता है। उनका अवतरण 8 सितंबर 1951 को गांव धनाना, वर्तमान जिला सोनीपत (हरियाणा) में माताजी इंद्रोदेवी जी और पिताजी श्री नन्दलाल जाट के घर हुआ था। उन्हीं के विषय में कबीर परमेश्वर ने कबीर सागर, अध्याय स्वसमवेद बोध के पृष्ठ 171 में कहा है,

पांच सहंस अरू पाँच सौ पाँच, जब कलियुग बीत जाय।
महापुरूष फरमान तब, जग तारन को आय।। 
हिन्दु तुर्क आदिक, सबै जेते जीव जहान।
सत्य नाम की साख गहि, पावैं पद निर्वान।। 
यथा सरितगण आपही, मिलें सिन्धु में धाय।
सत्य सुकृत के मध्ये तिमि, सबही पंथ समाय।। 
जब लगि पूरण होय नहीं, ठीके को तिथि वार।
कपट चातुरी तबहिलों, स्वसमवेद निरधार।। 
सबहिं नारि नर शुद्ध तब, जब ठीके का दिन आवन्त।
कपट चातुरी छोड़ि के, शरण कबीर गहंत।। 
एक अनेक है गयो, पुनि अनेक हों एक।
हंस चलै सतलोक सब, सत्यनाम की टेक।। 
घर घर बोध विचार हो, दुर्मति दूर बहाय।
कलियुग में इक होय सब, बरते सहज सुभाय।। 
कहा उग्र कहा छुद्र हो, हरै सबकी भव पीर (पीड़)। 
सो समान समदृष्टि है, समरथ सत्य कबीर।।

संत रामपाल जी महाराज द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्य

वहीं जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज द्वारा धनाना वासियों की सुविधाओं के मद्देनजर बस स्टैंड भी बनाये गये हैं, जिनमे स्वचालित सिल्लिंग फैन लगे है। धनाना (Dhanana Dham) तथा इसके आस पास की बच्चियों को स्कूल व कॉलेज जाने के लिए निःशुल्क बस सेवा भी चलाई गई है तो वहीं ग्राम वासियों को निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा भी संत रामपाल जी महाराज द्वारा मुहैया कराई गई है। साथ संत रामपाल जी महाराज समाज व मानव हित में अनेकों कार्य जैसे दहेज प्रथा, नशा, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, चोरी, परस्त्री गमन जैसी बुराइयों को समाप्त कर रहे हैं तो वहीं पाखण्ड, अंधविश्वास को समाप्त कर सतभक्ति प्रदान कर रहे हैं। जिससे मानव को परमात्मा से मिलने वाला लाभ प्राप्त हो सके।

सतलोक आश्रम धनाना धाम में होगा विशाल कार्यक्रम

आगामी 8 सितम्बर 2023 को संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में सतलोक आश्रम धनाना धाम (Satlok Ashram Dhanana Dham) में 6-7-8 सितंबर 2023 को एक महासमागम का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें संत गरीबदास जी के अमरग्रंथ का अखंड पाठ, विशाल खुला भंडारा, विशाल सत्संग समारोह, दहेज मुक्त विवाह, रक्तदान शिविर आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा सभी को सादर आमंत्रित किया जा रहा है। वहीं यह कार्यक्रम सतलोक आश्रम धनाना धाम के अलावा नेपाल सहित भारत के अन्य 7 सतलोक आश्रमों में भी मनाया जाएगा।जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के बारे में और अधिक जानने के लिए Sant Rampal Ji Maharaj App गूगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड करें।

Latest articles

संत रामपाल जी महाराज से मिले विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि: गौ सेवा, बाढ़ राहत, खेल व सामाजिक मांगों की हुई स्वीकृति

संत रामपाल जी महाराज के पावन सानिध्य में चलाए जा रहे सामाजिक, आध्यात्मिक और...

सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गौशाला प्रबंधक और अन्य पहुंचे संत रामपाल जी महाराज से मिलने

देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, गौशाला प्रबंधकों, किसानों,...

राजस्थान के भोगराना में अकाल के बीच गौशाला को संत रामपाल जी महाराज से मिला बड़ा सहारा

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील स्थित गांव भोगराना में सूखे और अकाल...
spot_img

More like this

संत रामपाल जी महाराज से मिले विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि: गौ सेवा, बाढ़ राहत, खेल व सामाजिक मांगों की हुई स्वीकृति

संत रामपाल जी महाराज के पावन सानिध्य में चलाए जा रहे सामाजिक, आध्यात्मिक और...

सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गौशाला प्रबंधक और अन्य पहुंचे संत रामपाल जी महाराज से मिलने

देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, गौशाला प्रबंधकों, किसानों,...

राजस्थान के भोगराना में अकाल के बीच गौशाला को संत रामपाल जी महाराज से मिला बड़ा सहारा

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील स्थित गांव भोगराना में सूखे और अकाल...