हरियाणा के नूह जिले के किरा गाँव की कहानी है एक ऐसे चमत्कार की, जहां एक संत के आशीर्वाद से बाढ़ से हार चुके गाँव ने फिर से राहत की सांस ली है। संत रामपाल जी महाराज जी की कृपादृष्टि से किरा गांव, जो पिछले 8-10 वर्षों से लगातार जलभराव और बंजर होती जमीन की मार झेल रहा था, आज फिर से खेतों में लहलहाती फसलें देख रहा है।
बाढ़ ने इस गाँव को इतना मजबूर कर दिया था कि यहां के खेत, जो कभी हरे-भरे हुआ करते थे, धीरे-धीरे पानी में डूबकर बेकार हो गए थे। हालात इतने बिगड़ चुके थे कि किसानों को अपनी जमीन होते हुए भी अनाज बाजार से खरीदना पड़ रहा था। लगभग 70% खेती योग्य जमीन खराब हो चुकी थी। गाँव के लोग हर दरवाजे पर मदद की गुहार लगा चुके थे, लेकिन कहीं से भी राहत नहीं मिली।
जब हर उम्मीद खत्म होती नजर आई, तब गाँव वालों ने एक आखिरी आस के साथ संत रामपाल जी महाराज के दरबार में अपनी अर्जी लगाई—और यहीं से इस कहानी ने नया मोड़ लिया।
अचानक आई राहत: “जैसे सपना सच हो गया”
गाँव वालों के अनुसार, जिस मदद का उन्हें महीनों से इंतजार था, वह महज 3-4 दिनों में उनके दरवाजे पर आ पहुंची। संत रामपाल जी महाराज की ओर से गाँव में राहत सामग्री भेजी गई।

- 7.5 एचपी की छः शक्तिशाली मोटरें
- 10,000 फुट 8 इंची पाइप
- स्टार्टर, नट-बोल्ट और सभी जरूरी उपकरण
सबसे खास बात यह रही कि यह पूरी सहायता गाँव वालों को बिना किसी खर्च के, घर बैठे उपलब्ध कराई गई। ना कोई किराया, ना कोई शुल्क—बस एक आदेश और राहत का काफिला गाँव में उतर आया। एक ग्रामीण भावुक होकर कहते हैं,
“ऐसा लगा जैसे रात को सपना देखा और सुबह वो सच हो गया।”
यह भी पढ़ें: नूह जिले का किरा गांव: आठ–दस वर्षों से चला आ रहा अंधकार संत रामपाल जी महाराज ने मिटाया
बाढ़ से जंग: मोटरों ने बदली तस्वीर
करीब दो महीने पहले तक किरा गाँव का नजारा किसी समुद्र जैसा था। खेतों में 2 से 5 फुट तक पानी भरा हुआ था, रास्ते डूबे हुए थे और गाँव के घरों में पानी घुसने की नौबत आ चुकी थी।
लेकिन आज वही खेत सूख चुके हैं। मोटरों ने दिन-रात चलकर उस पानी को बाहर निकाल फेंका, जिसने सालों से किरा गाँव की जमीन को जकड़ रखा था।
किरा गाँव में, संत रामपाल जी महाराज जी की कृपा से दिए गए बाढ़ राहत सामग्री के कारण, खेतों में जमा पानी निकाला जा चुका है। गाँव में गेहूं की फसल चारों तरफ लहलहा रही है। किसान अपने खेतों में फिर से काम कर रहे हैं और उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।
सरपंच की जुबानी: “गाँव और किसान दोनों बच गए”
गाँव के सरपंच समय सिंह ने बाढ़ की उस भयानक स्थिति को याद करते हुए बताया:
“बाढ़ के समय हालत इतनी खराब थी कि पानी घरों में घुसने वाला था। करीब 500 एकड़ जमीन पूरी तरह प्रभावित थी। कहीं 3 फुट तो कहीं 5 फुट तक पानी जमा था।”
उन्होंने आगे बताया कि अगर यह मदद समय पर नहीं मिलती, तो गाँव को करोड़ों का नुकसान होता।
“आज करीब 75% जमीन पर बिजाई हो चुकी है। बाकी जमीन से भी पानी निकल चुका है। यह सब संत रामपाल जी महाराज के द्वारा दी गई बाद राहत सामग्री की मदद से संभव हुआ है।”
सरपंच के अनुसार, इस राहत कार्य से किरा गाँव को लगभग ढाई करोड़ रुपये की फसल का सीधा लाभ हुआ है।
ग्रामीणों की आवाज: “भगवान बनकर आए”
गाँव के आम लोग संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा दी गई राहत से अत्यंत प्रभावित है। एक बुजुर्ग किसान ने कहा: “हम चार-पांच साल से पानी की समस्या से परेशान थे। हमारी जमीन डूब गई थी। लेकिन रामपाल जी ने हमारी बड़ी मदद की।”
एक अन्य ग्रामीण भावुक होकर कहते हैं: “जब कोई उम्मीद नहीं थी, तब वो हमारे लिए भगवान बनकर आए। उन्होंने हमारी बस्ती को बचा लिया।”

गाँव के कई लोग संत रामपाल जी महाराज को “अलादीन का चिराग” तक कह रहे हैं—जिन्होंने एक पुकार पर गाँव वालों की वर्षों पुरानी समस्या को खत्म कर दिया।
राहत कार्य का असर: खेतों में फिर लौटी जिंदगी
राहत सामग्री का असर सिर्फ पानी निकालने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने पूरे गाँव की जिंदगी बदल दी।
- जहां पहले खेत जलमग्न थे, वहां अब फसल लहलहा रही है
- किसान जो गाँव छोड़ने की सोच रहे थे, अब सिंचाई की तैयारी में जुट गए हैं
- मजदूरों को फिर से काम मिलने लगा है
- गाँव में आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं
यह बदलाव केवल तकनीकी मदद का परिणाम नहीं, बल्कि संत रामपाल जी महाराज जी की किरा गाँव पर कृपादृष्टि और सही दिशा में किए गए प्रयासों का नतीजा है।
सामाजिक प्रभाव: टूटी उम्मीदें फिर जुड़ीं
इस पूरे घटनाक्रम का सामाजिक असर भी बहुत गहरा रहा है। जहां पहले गाँव में निराशा, डर और हताशा का माहौल था, वहीं अब उम्मीद, विश्वास और एक नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।
लोगों में यह भरोसा फिर से जागा है कि मुश्किल वक्त में भी संत रामपाल जी महाराज जी जैसे मसीहा उनका साथ दे सकते है।गाँव के युवाओं ने भी इस बदलाव को करीब से देखा और अब वे खेती को लेकर फिर से उत्साहित हैं।
संत रामपाल जी महाराज: सेवा और समर्पण का उदाहरण
गाँव किरा के बाढ़ रूपी अंधेरे से उजाले तक के इस सफर में संत रामपाल जी महाराज जी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक रही है। संत रामपाल जी महाराज जी ने बिना किसी स्वार्थ के, बिना किसी प्रचार की चाह के, सीधे जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई।
गाँव वालों के अनुसार, यह सिर्फ एक राहत कार्य नहीं था, बल्कि एक जीवनदान था। संत रामपाल जी महाराज ने जिस तरह से तत्काल निर्णय लेकर, संसाधनों की व्यवस्था करके और बिना किसी देरी के मदद पहुंचाई, वह उनके सेवा भाव और मानवता के प्रति कृपादृष्टि को दर्शाता है।
समाज के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्य—चाहे वह आपदा राहत हो, जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना हो या समाज में सकारात्मक बदलाव लाना—सब उनके महान उद्देश्य को दर्शाते हैं।
गाँव के लोगों का मानना है कि संत रामपाल जी महाराज समाज के लिए मार्गदर्शक हैं, जो न केवल आध्यात्मिक ज्ञान दे रहे हैं, बल्कि वास्तविक जीवन में भी लोगों की मदद कर रहे हैं।
एक सच्चे संत की सेवा ने किया चमत्कार
किरा गाँव की यह कहानी हमें यह सिखाती है कि जब नीयत साफ हो और सेवा सच्ची हो, तो बड़ी से बड़ी समस्या भी हल हो सकती है।
यह केवल एक गाँव की कहानी नहीं है, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए एक संदेश है, जो आज भी किसी उम्मीद की तलाश में हैं। यह कहानी बताती है कि अगर सही समय पर सही मदद मिल जाए, तो बंजर जमीन भी फिर से हरी हो सकती है और बुझी हुई उम्मीदें भी फिर से जग सकती हैं। संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा किरा गाँव के असहाय ग्रामीणों की मदद, निःस्वार्थ सेवा का एक अतुल्य उदाहरण है।



