संत रामपाल जी के दर्शनों के लिए हज़ारों समर्थक पहुँचे हिसार।

Published on

spot_img

आज दिनांक 13/02/2019 को हरियाणा के हिसार जिले में संत रामपाल जी के समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया, हालांकि संत रामपाल जी अभी फिलहाल हिसार के सेंट्रल जेल नंबर 2 में बंद हैं लेकिन इससे समर्थकों की आस्था में कोई कमी देखने को नही मिली, जब भी संत रामपाल जी की पेशी होती है उस दिन हिसार में संत जी के अनुयायियों की भीड़ हो जाती है।

कुछ समर्थकों से हमारी न्यूज़ टीम ने बात करी और इसका कारण पूछा कि संत जी अभी जेल में हैं फिर भी आप क्यों आते हो?

तो समर्थकों का कहना था कि हमारे गुरु संत रामपाल जी महाराज जी पर इस सरकार द्वारा झूठे मुकदमें लगाए गए हैं जिसका साक्ष्य पुलिस के पास भी नहीं है फिर भी हमारे गुरु जी के साथ अन्याय हो रहा है न्याय व्यवस्था खराब हो चुकी है और ये जज भी भ्रष्ट हो चुके हैं, समर्थकों ने कहा कि सरकार हमे भले ही लाठी डंडो से पिटवाये हमारे गुरु जी के दर्शन न करने दे इससे कोई फर्क नही पड़ता लेकिन हम मरते दम तक अपने गुरु जी के दर्शन करने आते रहेंगे।

गौरतलब है की आज Dispensary Case की सुनवाई है जिसमे सतलोक आश्रम में अवैध दवाइयां रखने का मामला पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है, इसके बारे में समर्थकों ने बताया कि आश्रम में कोई भी अवैध दवाइयां नही थी आश्रम में सत्संग के समय कुछ बीमार भगत आते थे वो अपनी दवाइयों को वही दे देते (जमा करवा देते थे) थे और वो गुरु जी से आशीर्वाद लेने व नामदान लेने के बाद ठीक हो जाते थे तो वो वापस दवाइयां नही ले जाते थे वो वही छोड़ देते थे वही सारी दवाइयां वहाँ पड़ी थी और आश्रम में कोई भी अवैध सामग्री नही थी सारा केस झूठा है ऐसा अनुयायिओं का कहना था।

Latest articles

Dhanteras Puja 2026: Know on Dhanteras the Method of Accumulating True Wealth

This Dhanteras know about the guaranteed and easiest way to attain happiness and prosperity in home and work.
spot_img

More like this