बीजेपी पिंडारा मंडल अध्यक्ष ने किए संत रामपाल जी महाराज के दर्शन, जनसेवा कार्यों पर ख़ुशी जताई

Published on

spot_img

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पिंडारा मंडल अध्यक्ष कृष्ण जी ने संत रामपाल जी महाराज के आश्रम पहुँचकर दर्शन किए। कृष्ण जी ने संत रामपालजी महाराज द्वारा चलाए जा रहे अनेक समाज सेवा कार्यों की प्रशंसा की और इन कार्यों को उनके आगमन का कारण बताया।

मैं एक सेवक हूँ

बीजेपी नेता कृष्ण जी के पहुँचने पर संत रामपाल जी महाराज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। चर्चा के दौरान कृष्ण जी ने संत रामपालजी महाराज द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विशेष रूप से किसानों के खेतों तक पाइपलाइन बिछाने और गरीब परिवारों के लिए मकान बनवाने जैसे उनके अथक प्रयासों की सराहना की गई।

संत रामपालजी ने बेहद विनम्रता से कहा, “हम सेवक हैं आप के”। संत रामपालजी महाराज ने कृष्ण जी के आनेपर उन्हें धन्यवाद दिया और बार-बार आने की प्रार्थना की। जिससे मेल जोल बढ़े और सेवा कार्यों को और बेहतर तरीक़े से किया जा सके।

क्यों आए मंडल अध्यक्ष कृष्ण जी?

गैर-अनुयायियों और राजनेताओं का ध्यान खींच रही हैं संत रामपाल जी की समाज कल्याण योजनाएं कृष्ण जी जैसे स्थानीय नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता (जो संस्था के अनुयायी नहीं हैं) का संत रामपाल जी महाराज की संस्था की ओर आकर्षित होने का एक बड़ा कारण उनके द्वारा चलाए जा रहे जमीनी स्तर के समाज सुधार और राहत कार्य हैं। वर्तमान में संत रामपालजी द्वारा कई ऐसी मुहिम चलाई जा रही हैं, जो बिना किसी भेदभाव के सीधे तौर पर आम आदमी के जीवन को संवार रही हैं:

  • अन्नपूर्णा मुहिम: “रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान – हर गरीब को देगा कबीर भगवान” के नारे के साथ चल रही इस मुहिम ने समाज के सबसे कमजोर वर्ग को गले लगाया है। इसके तहत बेसहारा, गरीब और विधवा महिलाओं के परिवारों को हर महीने मुफ्त राशन, गैस सिलेंडर और बच्चों की शिक्षा (किताबें, स्कूल ड्रेस) का पूरा खर्च दिया जाता है। यह सहायता तब तक जारी रहती है जब तक वह परिवार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं हो जाता।
  • ऐतिहासिक बाढ़ राहत कार्य: हरियाणा और आस-पास के राज्यों (जैसे पंजाब, राजस्थान आदि) में आई भयंकर बाढ़ के दौरान संत रामपाल जी ने जो राहत कार्य किया, उसकी चर्चा आज भी पूरे देश में है। संत रामपालजी महाराज ने 500+ गांवों में पाइप और मोटर भिजवा कर खेतों से पानी निकलवाकर हर एक गांव को जीवन दान दिया। इससे गांवों और स्कूलों से तेजी से पानी निकाला गया और किसानों की आजीविका बचाई जा सकी।
  • नशा मुक्ति और दहेज मुक्त विवाह: भौतिक सहायता के अलावा, संस्था बड़े पैमाने पर समाज को नशामुक्त करने और बिना दान-दहेज की शादियां (रमैनी) संपन्न कराने के लिए जानी जाती है, जिसने गरीब परिवारों को कर्ज के जंजाल से मुक्त किया है। संत जी से प्रभावित होकर हरियाणा के कई ग्राम पंचायतों ने हुक्का पीने पर रोक लगा दी।

Latest articles

All Saints’ Day 2026 (Halloween): Who Is the Present Real Saint?

Last Updated on 26 October 2026 IST |  All Saints' Day is one of...
spot_img

More like this

All Saints’ Day 2026 (Halloween): Who Is the Present Real Saint?

Last Updated on 26 October 2026 IST |  All Saints' Day is one of...