RBSE 12th Board Result 2024: राजस्थान बोर्ड 2024 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे चेक करे परिणाम

Published on

spot_img

RBSE 12th Board Result 2024: राजस्थान बोर्ड ने गत दिवस 20 मई 2024 को कक्षा बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार राजस्थान बोर्ड ने पहली बार सीधे 50 जिलों के अनुसार परिणाम जारी किए हैं। हमेशा यह 33 जिलों के आधार पर होता था।

  • RBSE 12th Board परीक्षा परिणाम की घोषणा 20 मई को हुई
  • तीनों स्ट्रीम यानी कला, वाणिज्य और विज्ञान के परिणाम घोषित हो चुके हैं। 
  • विज्ञान में 97.73%, कला में 96.88% और वाणिज्य में 98.95% बच्चों ने सफलता प्राप्त की।
  • पहले स्थान पर रही हैं खैरथल की प्राची सोनी जिन्होंने 500 में से 500 अंक यानी 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
  • परीक्षा में असफलता का अर्थ जीवन में असफल होना नहीं।
  • जीवन में आध्यात्मिक शिक्षा भी है बहुत ज़रूरी  

RBSE 12th Board: 20 मई को राजस्थान बोर्ड के प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परीक्षा परिणामों की घोषणा की। सभी छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ के माध्यम से देख सकते हैं। राजस्थान में बारहवीं की परीक्षा 26 फरवरी से 4 अप्रैल के मध्य आयोजित हुई थी। RBSE 12th Result 2024 तीनों स्ट्रीम यानी कला, वाणिज्य और विज्ञान के लिए घोषित हो चुके हैं। विज्ञान में 97.73%, कला में 96.88% और वाणिज्य में 98.95% बच्चों ने सफलता प्राप्त की। गौरतलब है कि तीनों ही संकायों में लड़कियों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। 

  • “RBSE 12th Result 2024” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अपना परिणाम देखें और डाउनलोड करें।

आप अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आप इसे अपने स्कूल से भी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप अपने अंक से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आप विभिन्न समाचार वेबसाइटों और पोर्टलों पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं। दो से अधिक विषयों में 33 से कम नंबर वाले फेल माने जायेंगे।

■ यह भी पढ़ें: HBSE कक्षा 10वीं के परिणाम हुए घोषित: अभी अपना परिणाम देखें

RBSE 12th Board result: विज्ञान संकाय में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 2,60,078 थी जिनमें से 2,58,071 परीक्षा में बैठे और इसका परीक्षा परिणाम रहा 97.73%। कला संकाय में पंजीकृत छात्र छात्रा 5,78,494 थे, इनमें से 5,69,575 छात्र परीक्षा में प्रविष्ट हुए तथा कला संकाय का परीक्षा परिणाम रहा 96.88%। वाणिज्य में 26622 पंजीकृत विद्यार्थियों में 26418 परीक्षा में बैठे और इसका परिणाम रहा है 98.95%। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 3666 पंजीकृत विद्यार्थियों में 3602 परीक्षा में बैठे और इसका परीक्षा परिणाम रहा 94%। अन्य विवरण कुछ इस प्रकार है

आरबीएसई विज्ञान परिणाम 2024 विवरण:

  • कुल पंजीकृत विद्यार्थी- 260,078
  • उपस्थित कुल विद्यार्थी- 258071
  • कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी- 252205
  • लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत- 97.08%
  • लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत- 98.90%
  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत- 97.73%

आरबीएसई कॉमर्स परिणाम 2024 विवरण:

  • कुल पंजीकृत विद्यार्थी- 26,622
  • उपस्थित कुल विद्यार्थी- 26418
  • कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी- 26141
  • लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत- 98.66%
  • लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत- 99.51%
  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत- 98.95%

आरबीएसई आर्ट्स परिणाम 2024 विवरण:

  • कुल पंजीकृत विद्यार्थी- 578494
  • उपस्थित कुल विद्यार्थी- 569575
  • कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी- 551789
  • लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत- 95.80%
  • लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत- 97.86%
  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत कला- 96.88%

संविक्षा एवं उत्तर पुस्तिका की स्कैन्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2024 है। विलंब शुल्क के साथ इसकी अंतिम तिथि 4 जून 2024 है। पूरी प्रक्रिया एवं नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

RBSE 12th Board: इस वर्ष 2024 में बारहवीं की परीक्षा में सभी स्ट्रीम्स में कुल 8 लाख 66 हजार 270 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था। पहले स्थान पर रही हैं खैरथल की प्राची सोनी जिन्होंने 500 में से 500 अंक यानी 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर रही हैं बाड़मेर की तरुणा चौधरी इन्होंने 99.80 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। तृतीय स्थान पर रही हैं प्रियंका गु्र्जर इन्होंने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। राजस्थान मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्वनाम ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई प्रेषित कीं तथा असफल हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। शाहपुरा ने साइंस स्ट्रीम में 99.35 % पासिंग प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतापगढ़ जिले (92.61%) ने आर्ट्स में और करौली जिले (93.42%) ने कॉमर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है

Varishtha Upadhayay result 2024: प्रतिवर्ष राजस्थान बारहवीं के लिए वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का आयोजन भी करता है। इस वर्ष भी आयोजित हुई इस परीक्षा का परिणाम आ चुका है जिसमें कुल 3671 बच्चों ने पंजीयन करवाया था। इसे भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है। 

परीक्षा में असफलता का सामना करना निश्चित रूप से निराशाजनक होता है, लेकिन यह जीवन का अंत नहीं है। यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि सफलता आसानी से नहीं मिलती। असफलताएं सीखने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। ध्यान रहे कि जीवन में कई सफल लोग हैं जिन्होंने असफलता का सामना किया है। कुछ प्रसिद्ध उदाहरणों में थॉमस एडिसन, अल्बर्ट आइंस्टीन और एमएस धोनी शामिल हैं। इन सभी व्यक्तियों ने अपने जीवन में कई बार असफलता का सामना किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी गलतियों से सीखा और अंततः सफलता प्राप्त की। हर किसी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अपनी असफलता को स्वीकार करें और उससे सीखें। हमें यह भी याद रखना चाहिए कि हर व्यक्ति अद्वितीय होता है और उसकी अपनी प्रतिभा और क्षमताएं होती हैं। खुद की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करके उन्हें प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए। 

मात्र किताबी ज्ञान जीवन के लिए पर्याप्त नहीं है। एक व्यक्ति के अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष में किताबें केवल एक हद तक अर्थ की प्राप्ति करवा सकती हैं। किताबों से अर्थ की प्राप्ति भी तभी संभव है जब व्यक्ति सत्य भक्ति से जुड़ा हो अन्यथा ऐसा अर्थ किसी न किसी माध्यम से नष्ट होने के उपाय भी ढूंढ लेता है। सत्संग और सत्यभक्ति के बीज यदि बचपन से पड़ जाएं तो व्यक्ति अपने चारों उद्देश्य की प्राप्ति तो करता ही है साथ ही एक अच्छा नागरिक भी बनता है। भौतिक लाभ के साथ साथ उसे मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। 

वर्तमान में संत रामपाल जी महाराज जी ऐसा ज्ञान और ऐसी सत्यभक्ति विधि बता रहे हैं जो पूर्णतः सही है। ये विधि सभी शास्त्रों से प्रमाणित है और उनका ज्ञान ऐसा अद्भुत है जो आयु के परे सभी के लिए समान रूप से रुचिकर है। उनके अनुयाई न तो नशा, भ्रष्टाचार जैसी चीजों में लिप्त होते हैं बल्कि भौतिक सुखों के लाभ वे गिनाते नहीं थकते। अधिक जानकारी के लिए देखें साधना टीवी प्रतिदिन शाम 7.30 पर।

निम्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर हमारे साथ जुड़िए

WhatsApp ChannelFollow
Telegram Follow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow

Latest articles

Kanwar Yatra 2026: The Spiritual Disconnect Between Tradition And Scriptures

Last Updated on 30 July 2026 IST | The world-renowned Hindu Kanwar Yatra festival...

कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2026): कांवड़ यात्रा की वह सच्चाई जिससे आप अभी तक अनजान है!

हिन्दू धर्म में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार श्रावण (सावन) का महीना शिव जी को बहुत पसंद है, परन्तु इस बात का शास्त्रों में कोई प्रमाण नहीं है। श्रावण का महीना आते ही प्रतिवर्ष हजारों की तादाद में शिव भक्त कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2022 in HIndi) करते नजर आते हैं। पाठकों को यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि क्या कांवड़ यात्रा रूपी साधना शास्त्र सम्मत है और इसे करने से कोई लाभ होता है या नहीं?

Commonwealth Games 2026: Mirabai Chanu Wins India’s First Gold 

India is taking part in the 2026 Commonwealth Games in Glasgow, Scotland, which run...

गाँव बाँय, चूरू (राजस्थान) को किसान मज़दूर बचाओ अभियान फेज़‌ 2 के तहत संत रामपाल जी महाराज ने दी बाढ़ राहत सहायता

राजस्थान के चूरू जिले की तारानगर तहसील स्थित गाँव बाँय, जो कई दशकों से...
spot_img

More like this

Kanwar Yatra 2026: The Spiritual Disconnect Between Tradition And Scriptures

Last Updated on 30 July 2026 IST | The world-renowned Hindu Kanwar Yatra festival...

कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2026): कांवड़ यात्रा की वह सच्चाई जिससे आप अभी तक अनजान है!

हिन्दू धर्म में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार श्रावण (सावन) का महीना शिव जी को बहुत पसंद है, परन्तु इस बात का शास्त्रों में कोई प्रमाण नहीं है। श्रावण का महीना आते ही प्रतिवर्ष हजारों की तादाद में शिव भक्त कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2022 in HIndi) करते नजर आते हैं। पाठकों को यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि क्या कांवड़ यात्रा रूपी साधना शास्त्र सम्मत है और इसे करने से कोई लाभ होता है या नहीं?

Commonwealth Games 2026: Mirabai Chanu Wins India’s First Gold 

India is taking part in the 2026 Commonwealth Games in Glasgow, Scotland, which run...