Breaking News in Hindi Today: सतपाल जी महाराज की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Published on

spot_img

SA News Channel, New Delhi: दर्शको नमस्कार SA News Channel की Daily Hindi Bulletin में आप का स्वागत है. आज हम आपको देश व विदेश की Breaking News in Hindi Today के बारे में जानकरी देंगे.

सतपाल जी महाराज की रिपोर्ट आयी कोरोना Positive

कल हमने आप को बताया था की सतपाल महाराज कोरोना के संक्रमित पाए गए है, वहीं आज उनकी कोरोना की रिपोर्ट positive आई है. कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें तथा उत्तराखंड के CM समेत पूरी कैबिनेट को क्वारनटीन किया गया है.

मध्यप्रदेश में हुआ दहेज मुक्त विवाह

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अनोखा विवाह हुआ, सादा भेष भूषा में दूल्हा दुल्हन रहे 17 मिनट के इस विवाह में गाना बजाना दहेज के लेनदेन सब निषेध है । इस तरह देहज रहित विवाह बिना खर्चे के यदि सारा भारत अपना ले तो कोई बेटी दहेज का शिकार नहीं होगी। उन्होनें बताया कि हम संत रामपाल जी के शिष्य है और हमारे गुरु जी ने दहेज लेना देना महापाप बताया है।

Breaking News in Hindi Today-Daily Bulletin

  • दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमिशन के 2 अधिकारियों पर लगा जासूसी का आरोप, दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद 24 घंटे में भारत छोड़ने का मिला आदेश।
  • उत्तर प्रदेश के कुल 67 जिलों में 99.06 फीसदी मूल्यांकन पूरा, जल्द आ सकता है रिजल्ट, UP Board की सचिव नीना श्रीवास्तव ने दी जानकारी।
  • केरल में एयर इंडिया के 2 पायलट समेत 58 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, निगरानी में 1 लाख से ज्यादा लोग।
  • अम्फान तूफ़ान के बाद अब गुजरात और महाराष्ट्र में मंडरा रहा है हिका चक्रवात तूफान का खतरा, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा पश्चिम से आ सकते है 2 समुद्री तूफान।
  • रेल भवन में आया कोरोना का छठा मामला, एक वरिष्ठ अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर रेल भवन ने 29 कर्मचारियों को होम quarantine होने के दिए आदेश।
  • श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में गर्मी और भुखमरी से अब तक 80 लोगो की मौत, रेलवे मंत्रालय ने जारी किया डेटा।
  • बेल्जियम के राजकुमार भी पाए गए कोरोना संक्रमित, स्पेन की एक पार्टी में शामिल होने के बाद हल्के लक्षण नजर आने पर किया टेस्ट; अब तक दुनिया में कोरोना के 61 लाख से भी ज्यादा मामले।
  • अब हरियाणा के हर जिले में खुलेंगे करोना टेस्टिंग लैब, गृह मंत्री अनिल विज ने दिया आदेश, कहा प्रदेश कोरोना से निपटने के लिए है पूरी तरह से तैयार, अभी राज्य में है कुल 15 टेस्टिंग लैब।
  • चीनी सेना द्वारा सीमा पर हल्के टैंक और स्ट्राईकर व्हीकल्स को तैनात करने पार भारत रक्षा मंत्रालय ने दिया 156 बीएमपी गाड़ियों को तैनात करने का ऑर्डर।
  • जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान ने दो बार की सीमा पार से अकारण गोलाबारी, अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो अतंकियो को घेरने के बाद उनके सर्च अभियान में जुटे जवान; इसके साथ बरामुल जिले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन लोग भी हुए गिरफ्तार।
  • बिहार हाईकोर्ट ने निचली अदालतों को दिया आदेश, कहा शराब पीने-बेचने में गिरफ्तार किए गए लोगों को PM केयर्स फंड में पैसे जमा कराने की रसीद दिखाने पर ही दे जमानत।
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सितंबर तक स्थगित किया “G-7 Summit”, कहा मुझे नहीं लगता कि दुनिया में जो चल रहा है उसे G-7 ठीक से दर्शा पा रहा है; भारत को आमंत्रण देते हुए दर्शाया की भारत को भी सम्मेलन में शामिल करना चाहते हैं ट्रंप।
  • दिल्ली में बार-बार आ रहे भूकंप ने बढ़ाई चिंता, पिछले डेढ़ महीने में दिल्ली और इसके आस पास के इलाके में 10 बार भूकंप के जटके से कांपे, बार बार आ रहे झटको से लोगोे में बना भीषण डर।
  • दिल्ली कैंट की CSD कैंटीन में लगी भीषण आग, 8 फायरब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए हुई मौके पर मौजूद, देखते ही देखते कुछ ही समय में फायर आर्मी ने पाया आग पर काबू।
  • मन की बात में पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा, कहा कोरोना संकट की सबसे ज्यादा चोट देश के गरीब, मजदूर और श्रमिकों पर पड़ी है।
  • एयर इंडिया ने किया बड़ा फैसला, अब चालक दल और पायलट के लिए उड़ान से पहले कोरोना का नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट पेश करना होगा अनिवार्य।
  • महाराष्ट्र में 30 जून तक बढ़ा lockdown, राज्य में 67 हजार के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, पिछले 24 घंटो में सामने आए 2487 नए मामले।
  • रेलवे ने किया 1 जून से 200 विशेष ट्रेनों को चलाने का फैसला, जिसपर झारखंड, आंध्र प्रदेश, और महाराष्ट्र ने जताई आपत्ति, कहा ज्यादा अंतरराज्य हलचल से बढ़ सकता है कोरोना का खतरा.

Latest articles

Karwa Chauth 2026 Puja Fast (Vrat) in India: Know How to Ensure Long Life of Husband

Last Updated on 20 October 2026 IST | Karwa Chauth 2026: Karwa Chauth is...

करवा चौथ 2026 [Hindi]: Karwa Chauth पर जानिए कैसे बढ़ेगी पति की आयु

करवा चौथ पर जानें इस व्रत से होने वाली लाभ हानि तथा सर्वसुखों के लिए एक उपाय जिससे उम्र भी बढ़ाई जा सकती है।

Sharad Purnima 2026, Date, Vrat Katha: जानिए शरद पूर्णिमा से जुड़े खास तथ्य

Last Updated on 18 October 2026 IST: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा व रास...

संत रामपाल जी महाराज से मिले देश-विदेश के सामाजिक प्रतिनिधि और ग्रामीण शिष्टमंडल

हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदेश से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों, गौशाला समितियों, जनप्रतिनिधियों...
spot_img

More like this

Karwa Chauth 2026 Puja Fast (Vrat) in India: Know How to Ensure Long Life of Husband

Last Updated on 20 October 2026 IST | Karwa Chauth 2026: Karwa Chauth is...

करवा चौथ 2026 [Hindi]: Karwa Chauth पर जानिए कैसे बढ़ेगी पति की आयु

करवा चौथ पर जानें इस व्रत से होने वाली लाभ हानि तथा सर्वसुखों के लिए एक उपाय जिससे उम्र भी बढ़ाई जा सकती है।

Sharad Purnima 2026, Date, Vrat Katha: जानिए शरद पूर्णिमा से जुड़े खास तथ्य

Last Updated on 18 October 2026 IST: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा व रास...