जन्माष्टमी (Janmashtmi 2024) Special

जन्माष्टमी के अवसर पर जानिए असली वासुदेव कौन है?

हम सब श्रीकृष्ण जी को असली वासुदेव समझते हैं पर श्रीकृष्ण जी असली वासुदेव नहीं है। असली वासुदेव पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी हैं।

जन्माष्टमी (Janmashtmi 2024) के अवसर पर जानिए, क्या श्रीकृष्ण अपने भक्तों के प्रारब्ध के पापों का नाश कर सकते हैं?

श्रीकृष्ण अपने भक्तों के प्रारब्ध के पापों का नाश नहीं कर सकते। दुर्वासा के श्राप से पूरे यादव कुल का नाश हुआ। श्रीकृष्ण अपने यादव कुल को नहीं बचा सके।

जन्माष्टमी 2024: क्या श्रीकृष्ण जी पूर्ण परमात्मा हैं?

श्रीमद्भागवत गीता में गीता ज्ञान दाता ने स्वयं कहा है कि पूर्ण परमात्मा (परम् अक्षर पुरूष) अविनाशी है वह जन्म-मरण से परे है, जबकि श्रीकृष्ण जी अविनाशी नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि श्रीकृष्ण जी पूर्ण परमात्मा नहीं हैं। पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी हैं जो अविनाशी हैं।

जन्माष्टमी के अवसर पर जानिए : क्या त्रिलोकीनाथ श्रीकृष्ण को आध्यात्मिक गुरू की आवश्कता थी?

जी हाँ। ऋषि दुर्वासा तीन लोकों के भगवान श्रीकृष्ण के आध्यात्मिक गुरू  थे अर्थात गुरू के बिना कल्याण नहीं हो सकता।

जन्माष्टमी के अवसर पर जानिए: क्या त्रिलोकीनाथ श्रीकृष्ण जन्म-मृत्यु से परे, अमर हैं?

गीता अध्याय 4 श्लोक 5- "हे अर्जुन, तेरे और मेरे अनेक जन्म हो चुके हैं।" अर्थात श्रीकृष्ण भी जन्म-मरण के चक्कर में हैं।

जन्माष्टमी के अवसर पर जानिए :  क्या भगवान श्रीकृष्ण का भी कोई भगवान है?

गीता अध्याय 18 का श्लोक 64-  यह पूर्ण ब्रह्म मेरा पक्का निश्चित पूज्यदेव है। अर्थात गीता ज्ञान देने वाले भगवान का भी इष्टदेव है।